कांग्रेस ने जेएनयू हिंसा को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 06 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुंई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये हिंसा 'सरकार ने करवाई है' और अब देश में 'लोकतंत्र नहीं बचा है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, पूरे देश ने जेएनयू के परिसर में कल सरकार द्वारा प्रायोजित गुंडागर्दी और आतंकवाद को देखा। ये सब जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस की निगरानी में हुआ, जिन्हें सीधे गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नियंत्रित किया जाता है। उन्होंने आगे कहा, हिंसक हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ.. जिस तरीके से लड़कियों के हॉस्टल पर हमला किया गया। गुंडे जेएनयू में घुसे और छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया। जिस तरीके से पुलिस ने 150 से ज्यादा फोन करने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ये दिखाता है कि अब देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।

वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, नकाबपोश लोगों को कैंपस में कैसे घुसने दिया गया? वीसी ने क्या किया? पुलिस बाहर क्यों खड़ी थी? गृहमंत्री क्या कर रहे थे? इन सभी प्रश्नों के जवाब नहीं हैं। यह एक स्पष्ट साजिश है, जांच की जरूरत है। गौरतलब है रविवार को जेएनयू में कुछ नकाबपोश अचानक घुस गए थे। इन लोगों ने कई हॉस्टलों पर हमला किया। छात्रों और शिक्षकों को बुरी तरह पीटा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 3rd Sep 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india