ममता बनर्जी ने अखिलेश, मायावती और लालू को दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 14th Mar 2018 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 14 मार्च (वीएनआई)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा उप चुनाव में भाजपा पर बड़ी बढ़त बनाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बधाई दी। 

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, महान जीत। मायावती और अखिलेश जी को बधाई. अंत की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा, अररिया और जहानाबाद जीतने पर लालू जी को बधाई। यह महान जीत है।

पटना में अधिकारियों ने कहा है कि बिहार की इन जगहों पर अभी मतगणना अभी जारी है। उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर में लोकसभा उप चुनाव में बसपा के समर्थन से सपा ने लगभग विजयी बढ़त बना ली है। बिहार के अररिया लोकसभा उपचुनाव में राजद, भाजपा से आगे है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 2nd Dec 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india