ममता ने कहा आधार संख्या जोड़ना समस्याओं से भरा

By Shobhna Jain | Posted on 21st Nov 2017 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 21 नवंबर (वीएनआई)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज एक बार फिर आधार संख्या जोड़ने और निजी जानकारियों को सरकारी वेबसाइटों पर खुलासा करने की आलोचना की और इसे समस्याओं से भरा बताया। 

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, आधार को लिंक करना बहु़त दिक्कतों भरा है। आधार कार्ड के नाम पर 210 सरकारी वेबसाइटों पर जानकारियां साझा की जा रही हैं। यह व्यक्तिगत आजादी, समाज और देश के लिए खतरनाक है। सभी गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक हो रही हैं। कुछ लोग गलत काम करने के बावजूद खुशी महसूस कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने एक दिन पहले आधार जोड़ने के खतरों की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था, "मैं विशिष्ट कार्ड(पहचान) के समर्थन में हूं। एक व्यक्ति के लिए अलग-अलग कार्ड नहीं हो सकते। लेकिन आधार कार्ड के नाम पर..इस आधुनिक युग में.. जिस तरह से जानकारियों को वेबसाइटों पर उजागर किया जा रहा है..यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समाज, व्यक्तिगत रूप से और देश के लिए खतरनाक है। मुख्यमंत्री ने मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने को अनिवार्य बनाने के केंद्र सरकार के निर्णय का काफी विरोध किया है। उन्होंने कहा था कि अगर उनका कनेक्शन काट भी दिया जाए, तो भी वह टेलीकॉम ऑपरेटर को अपना आधार नंबर नहीं देंगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 29th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india