मराठा क्रांति मोर्चा की ज्यादातर मांगों को महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार किया

By Shobhna Jain | Posted on 24th Jul 2018 | राजनीति
altimg

मुंबई, 24 जुलाई, (वीएनआई) महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा की अधिकतर मांगों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि अपनी तमाम मांगों को लेकर मराठा मराठा क्रांति मोर्चा पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहा था। यही नहीं अपनी मांगों को लेकर एक युवक ने गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान तक दे दी थी। जिसके बाद आखिरकार सरकार ने आंदोलनकारियों की अधिकतर मांगों को मान लिया है। गौरतलब है कि मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्य सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग कर रहे थे।

औरंगाबाद के डीएम उदय कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठा क्रांति मोर्चा की अधिकतर मांगों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की मां को मान लिया गया है और आरक्षण के लिए रिपोर्ट को जल्द ही भेजा जाएगा। साथ ही जिस युवक ने आंदोलन के समय गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान दी थी उसके परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया जाएगा। साथ ही युवक के भाई को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी वारी की धार्मिक यात्रा को रद्द कर दिया था। मराठा संगठनों की धमकी के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि वारी 700 साल पुरानी परंपरा है, जिसमे श्रद्धालु पंढरपुर जाते हैं। मैं भी पिछले तीन वर्ष से यहां जा रहा हूं, कुछ संगठनों ने मेरे खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, उनका यह फैसला गलत है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

cricket
Posted on 25th Feb 2025
Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india