महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By Shobhna Jain | Posted on 31st May 2018 | राजनीति
altimg

मुंबई, 31 मई (वीएनआई)| महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

पांडुरंगको बुधवार को के.जे सौमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने आज सुबह 4.35 बजे अंतिम सांस ली। पांडुरंग का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंत्येष्टि के लिए उनके पैतृक गांव विदर्भ के बुलधाना जिले के खामगांव ले जाया जा सकता है। 

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष राज्य व केंद्रीय मंत्रियों ने पांडुरंग के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य वरिष्ठ नेता पांडुरंग के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल जाएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Yummy super soft dahi vada
Posted on 20th Mar 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india