लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By Shobhna Jain | Posted on 11th Aug 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 11 अगस्त (वीएनआई)| लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। महाजन ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत 17 जुलाई को हुई थी और इस दौरान इसमें 19 बैठकें हुईं और 71 घंटे काम हुए।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन का 30 घंटे का समय व्यवधानों व स्थगनों के कारण बर्बाद हुआ। सदन ने अपने कार्य को पूरा करने के लिए करीब 10 घंटे 36 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। मानसून सत्र में सदन में 17 विधेयक पेश किए गए और 14 पारित हुए। महाजन ने सदन को चलाने में सहयोग देने के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 27th Aug 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india