भाजपा विधायक ने कहा देश में असली रावण नहीं रहा तो ये चंद्रशेखर 'रावण' क्या टिकेगा

By Shobhna Jain | Posted on 14th Sep 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 14 सितम्बर, (वीएनआई)। यूपी के बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखऱ पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा देश में असली रावण नहीं रहा तो ये चंद्रशेखर 'रावण' क्या टिकेगा।

गौरतलब है भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जेल से रिहा होने के बाद कहा है कि उनका लक्ष्य अब 2019 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। रावण ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनकी रिहाई एक साजिश के तहत की है और 10 दिनों के भीतर उन्हें किसी ना किसी मामले में फंसाकर फिर से जेल में डाल देगी। गौरतलब है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण को गुरुवार देर रात रासुका हटाए जाने के बाद जेल से रिहा किया गया था। मई 2017 में सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद, रामपुर में दलितों की महापंचायत में बवाल के दौरान चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। 

वहीं भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने चंद्रशेखर की रिहाई पर कहा, 'जब वो 'रावण जैसा रावण' इस देश में नहीं चल सका तो ये चंद्रशेखर वाला 'रावण' भी कैसे रहेगा। इस देश में असली रावण नहीं रहा, तो ये तो सिर्फ नाम के रावण हैं, इन्होंने तो केवल टाइटल के तौर पर रावण नाम रखा है, इनका राजनीति वध बहुत जल्दी होगा। मुख्यमंत्री योगी ने इन्हें 15 महीने जेल में डालकर दंड दिया है। 2019 में अब इनका राजनीतिक वध होगा। गौरतलब है सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर चर्चाओं में आ चुके हैं। 

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india