473 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jul 2017 | देश
altimg

जम्मू, 26 जुलाई (वीएनआई)| अमरनाथ यात्रा के लिए आज 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो गया। यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है। तीर्थयात्रियों का यह जत्था तड़के तीन बजे भारी काफिले के बीच भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ।

अधिकारी के मुताबिक, इस 40 दिन लंबी यात्रा का य 28वां दिन है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में बर्फानी बाबा का दर्शन करने वालों की संख्या कुछ घटी है।
अधिकारी ने बताया, "इस यात्रा के 29 जून से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था है। अब तक दो लाख से अधिक तीर्थत्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा के दौरान अब तक 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। यह तीर्थयात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अच्छे नागरिक
Posted on 16th Aug 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india