झारखंड में भाजपा की सीटों पर सहयोगी आजसू ने उतारे उम्मीदवार

By Shobhna Jain | Posted on 12th Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 12 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 

झारखंड में भाजपा की अपनी सहयोगी पार्टी आजसू के साथ अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं आज आजसू ने अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमे से तीन उम्मीदवार उस सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से भाजपा ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि, 30 नवंबर से झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो रही है, पांच चरणों में होने वाले इस मतदान के नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को किया जाएगा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 24th Dec 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india