दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jun 2020 | राजनीति
altimg

भोपाल, 25 जून, (वीएनआई) भोपाल में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नेतृत्व में किये गए विरोध प्रदर्शन के बाद दिग्विजय सिंह सहित 150 पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  

गौरतलब है दिग्विजय सिंह ने बीते बुधवार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें दिग्विजय सिंह सहित कई लोग साइकिल पर बैठे नजर आए और बड़ी संख्या में लोग बिना साइकिल के भी थे। वहीं सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन करने के कारण इन सभी पर यह कार्यवाही की गई है, भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 188,143, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 15th Feb 2022

बैंक
Posted on 24th Nov 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india