दिल्ली सरकार ने मिर्ची कांड पर बुलाया विशेष सत्र

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Nov 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 22 नवंबर, (वीएनआई) दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सोमवार को मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाया है। दिल्ली सरकार इस सत्र में मिर्ची कांड के अलावा कई अन्य मुद्दे पर अहम फैसले ले सकती है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विशेष सत्र को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले और इस पर केंद्र व दिल्ली पुलिस के स्टैंड की चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को आयोजित किया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर पूरी दिल्ली के 30 लाख वोट कटवाए हैं, इस विशेष सत्र में उन पर भी चर्चा होगी। इसके आलावा सिसोदिया ने जानकारी देते हुए कहा कैबिनेट ने आज एक हज़ार सीएनजी लो फ्लोर एसी बसें खरीदने की दी मंजूरी। इन बसों की खरीद की प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 2nd Nov 2023

गणित
Posted on 4th May 2016
Today in history
Posted on 11th Mar 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india