नागरिकता कानून के विरोध में संदीप दीक्षित हिरासत में लिए गए

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 19 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

एक जानकारी के अनुसार दीक्षित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लाल किला पर जा रहे थे, पुलिस ने पहले ही उनको हिरासत में ले लिया। गौरतलब है दिल्ली समेत देशभर में लोग गुरुवार को इस कानून के खिलाफ जुलूस निकाल रहे हैं। दिल्ली में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा है- मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाए हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। मगर इतना जान लीजिए कि जितना आवाज दबाएंगे उतनी तेज आवाज उठेगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india