दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का तलाक

By Shobhna Jain | Posted on 19th Feb 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 19 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आम आदमी के नेता अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है। उनकी परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए।

स्वाति ने ट्वीट कर लिखा, जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी। उन्होंने आगे लिखा, हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत दें।

गौरतलब है कि नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ही स्वाति को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं स्वाति मालीवाल अपनी सक्रियता की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने दिसंबर महीने में बलात्कारियों को फांसी देने की मांग पर आमरण अनशन किया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Jun 2021
Today in history
Posted on 6th Aug 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india