कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ी यात्रा में भी शामिल हुए थे

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jan 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 14 जनवरी, (वीएनआई) कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है इसी बीच यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

लुधियाना में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए संतोख सिंह चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है पंजाब की जालंधर सीट से लोकसभा सांसद और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके संतोख सिंह चौधरी शनिवार को लुधियाना में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए बताया, भारत जोड़ो यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है। कल संतोख सिंह का अंतिम संस्कार होगा। अभी तक राहुल गांधी से बात नहीं हुई है, लेकिन हम मानकर चल रहे हैं कि अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। अंतिम संस्कार होने तक रहेगी।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट कर संतोख सिंह चौधरी के निधन की जानकारी दी और दुख प्रकट किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india