राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर उठाए सवाल

By VNI India | Posted on 16th Feb 2025 | राजनीति
राहुल गांधी

नई दिल्ली, 16 फरवरी, (वीएनआई) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार रात हुई भगदड़ पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठायें हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। राहुल ने आगे लिखा कि यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद रेलवे ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसका उद्देश्य घटना के कारणों का पता लगाना है। इस घटना पर इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 1st Apr 2025
Today in History
Posted on 1st Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india