दिल्ली चुनाव में केजरीवाल से लेकर सिसोदिया तक आप के बड़े नेता नहीं बचा पाए अपनी सीट

By VNI India | Posted on 8th Feb 2025 | राजनीति
केजरीवाल

दिल्ली, 8 फरवरी, (वीएनआई) दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के आज जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा की प्रचण्ड जीत में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के दिग्गज नेता अपनी सीट नही बचा पाए। 


अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। बीते 4 चुनावों में केजरीवाल की यह पहली हार है। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया। सौरभ भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी की शिखा रॉय ने 3188 वोटों से हरा दिया है। मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवा ने 675 वोटों से हरा दिया है। आम आदमी पार्टी से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले अवध ओझा को भाजपा के रविन्द्र सिंह नेगी ने 28072 वोटों से हरा दिया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india