कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की मेरठ रैली पर किया पलटवार

By Shobhna Jain | Posted on 28th Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 मार्च, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी की आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में चुनावी रैली दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर बोले गए जबरदस्त हमले के तुरंत बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी के हमलों पर पलटवार किया है। 

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, 4 फरवरी 2017 को नरेंद्र मोदी जब मेरठ आए थे, तो उन्होंने गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान का वादा किया था। लेकिन, आज भी देशभर में गन्ना किसानों के 20,000 करोड़ बकाया है, जिसमें से 10,074 करोड़ अकेले उत्तर प्रदेश के बकाया है। सुरजेवाला ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब हम गरीबों के लिए "न्याय" की बात करते हैं, तो मोदी जी देश के गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि, इससे पहले नोटबंदी के समय भी मोदी जी ने गरीबों का ऐसा ही मजाक उड़ाया था- यह उनके असली चेहरे को दर्शाता है। न्याय योजना के जरिए हर साल 72,000 20% सबसे गरीब परिवारों के खाते में जाएगा। कांग्रेस को गाली देना है दीजिए, लेकिन गरीबों के अधिकारों का विरोध करना, मजाक उड़ाना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। 

सुरजेवाला ने आगे कहा कि, मोदी जी ने आज तीन राजनैतिक दलों समाजवादी पार्टी , बसपा और रालोद की तुलना शराब से की। क्या देश के प्रधानमंत्री को ये शोभा देता है? क्या यह प्रजातंत्र की मर्यादा है? लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ रहे दलों को शराब बताने को देश स्वीकार्य नहीं करेगा। गौरतलब है प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में यूपी में किसानों और अन्य वर्ग के लोगों की दयनीय हालत के लिए बसपा औऱ सपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने अपने रैली में मेरठ के गन्ना किसानों के बकाए का भी मुद्दा उठाया औऱ अखिलेश और मायावती को इसके लिए जिम्मेदार बताया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 1st Nov 2017

Today in history
Posted on 22nd Dec 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india