भाजपा ने कहा पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में अनुमान लगाना गलत बात

By Shobhna Jain | Posted on 4th Mar 2018 | राजनीति
altimg

पणजी, 4 मार्च (वीएनआई)| भाजपा की गोवा इकाई ने आज कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में अनुमान लगाना सही बात नहीं है। 

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 15 फरवरी को सार्वजनिक उपस्थिति के बाद पर्रिकर को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका हल्के अग्नाशयशोथ, पानी की कमी और निम्न रक्तचाप का उपचार किया जा रहा है। 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पहली बार पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गोवा भाजपा इकाई के महासचिव सदानंद शेट तांवड़े ने कहा, जब हम उनसे मिले, हमने संगठनात्मक मुद्दों के बारे में बात की। वह सामान्य दिनों के तरह फाइलें चेक कर रहे हैं, लेकिन लोगों से नहीं मिल रहे हैं क्योंकि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, हम अटकलों में शामिल नहीं हो सकते। यह ठीक नहीं है। उनकी निजी जिंदगी के बारे में नहीं पूछा जाना चाहिए, यह गलत बात है।

आज प्रेस वार्ता में मौजूद गोवा भाजपा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि यह केवल गोवा में सभी समुदायों की प्रार्थनाओं और चिकित्सकों के उपचार से हुआ कि मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए 22 फरवरी को वापस लौट सके और राज्य विधानसभा में वार्षिक बजट पेश किया। तेंदुलकर ने कहा, जब वह मुंबई में भर्ती हुए थे, उस वक्त गोवा में मुस्लिमों, हिंदुओं और इसाईयों ने उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। उनकी प्रार्थनाओं और चिकित्सकों के प्रयास से वह 22 फरवरी को गोवा आए और सदन में बजट पेश कर सके।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
पेड़ पत्तियां

Posted on 30th Mar 2017

Today in history
Posted on 13th Mar 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india