उत्तर प्रदेश में होली खेल रहे भाजपा विधायक को मारी गोली

By Shobhna Jain | Posted on 21st Mar 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 21 मार्च, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश की लखीमपुर सदर सीट से भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर होली खेलने के दौरान हमला हो गया। 

गौरतलब है योगेश वर्मा जिस समय पार्टी ऑफिस में होली खेल रहे थे तो उनको टांग में गोली मारी गई। जिसके बाद उनको अस्पताल लेकर जाया गया। वहीं एसपी लखीमपुर पूनम ने बताया है कि वर्मा को टांग में गोली लगी है। उनका  तुलसी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं। हालाँकि गोली किसने चलाई अभी तक पता नहीं चल पाया है। हीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक पूनम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india