भाजपा विधायक ने कहा भ्रष्टाचार के चलते 2019 का चुनाव हार सकती है पार्टी

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jan 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 06 जनवरी, (वीएनआई) उत्तरप्रदेश से भाजपा के विधायक अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर संभल जिले के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। 

यूपी के गुन्नौर से भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ़ राजू यादव ने अपनी ही सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए यह चेतावनी दी है कि, अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि जिले के अधिकांश अधिकारी भ्रष्ट हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डस्टबिन, जिसकी कीमत लगभग 200-300 रुपये है, लगभग 12,000 रुपये में खरीदे गए। उन्होंने कहा इसके अलावा, गांवों में बिजली कनेक्शन के बावजूद लोगों को बिजली के बिल नहीं भेजे जाते हैं। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 18th Jun 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india