संघ प्रमुख से अमित शाह की गुप्त मंत्रणा, भाजपा में बदलाव के संकेत

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jan 2018 | राजनीति
altimg

उज्जैन/इंदौर, 6 जनवरी (वीएनआई)| मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन इन दिनों भाजपा की राजनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है। यहां पार्टी को राह दिखाने वाले आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर से ही डेरा डाल हुए हैं। बीते शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचकर भागवत से 'बंद कमरे में' चर्चा की। 

भागवत से मिलने शाह विमान से इंदौर आए और वहां से उज्जैन पहुंचे। लगभग तीन घंटे के उज्जैन प्रवास के दौरान शाह का भागवत से मुलाकात करना प्रमुख रहा। सूत्रों के मुताबिक, भागवत और शाह के बीच देश की राजनीतिक स्थिति के साथ ही मध्यप्रदेश के संदर्भ में चर्चा हुई। पार्टी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सवाल सिर्फ एक है कि यह बदलाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मर्जी से होगा या संघ तय करने वाला है।  भागवत से मुलाकात के बाद शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज के साथ शैव कला संगम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शाह ने प्रदर्शनी-स्थल पर भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। उन्होंने प्रदर्शनी को देखा और सराहा। मुख्यमंत्री ने शाह को प्रदर्शित प्रादर्शो की जानकारी दी।

प्रदर्शनी-स्थल पर मुख्यमंत्री चौहान एवं सिंहस्थ कुंभ केंद्रीय समिति के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान ने अमित शाह को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। शाह और शिवराज ने बाबा सत्यनारायण मौर्य की 'शिवोहम-शिवोहम' चित्रमाला का अवलोकन भी किया। चित्रमाला में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित चित्र आकर्षक रूप से प्रदर्शित किए गए हैं। अवलोकन के बाद दोनों अतिथियों ने चित्रमाला की प्रशंसा की।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 10th Jul 2023
today in history : Bachendri Pal
Posted on 23rd May 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india