सेंसेक्स में 1000 अंक की भारी

By Shobhna Jain | Posted on 12th Apr 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 12 अप्रैल, (वीएनआई) देश में बढ़ते कोरोना के असर के कारण शेयर बाजार में गिरावट लगातार बढ़ती जा रही है। आज जब शेयर बाजार खुला तो गिरावट इतनी ज्यादा नहीं थी, लेकिन खुलने के कुछ ही देर बाद यह गिरावट तेजी से बढ़ने लगी। 
 
सुबह 10 बजे के करीब निफ्टी करीब 339 अंक की गिरावट के साथ 14495.80 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, वहीं सेंसेक्स 1139 अंक की गिरावट के साथ 48452.19 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले आज सोमवार को शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 793.58 अंक की गिरावट के साथ 48797.74 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 248.40 अंक की गिरावट के साथ 14586.50 अंक के स्तर पर खुला। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,650 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 391 शेयर तेजी के साथ और 1,184 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 75 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india