भाजपा ने बिहार और राजस्थान के लिए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये

By Shobhna Jain | Posted on 14th Sep 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 14 सितम्बर, (वीएनआई) केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आज दो बड़े ऐलान करते हुए सतीश पुनिया को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

गौरतलब है कि पुनिया चार बार प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और यही वजह है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनको प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन 24 जून को हो गया था। जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। वहीं बिहार के नए बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल अभी बेतिया से सांसद हैं। 2009 से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए संजय के पिता मोहन जायसवाल भी बेतिया से सांसद रह चुके हैं। संजय जायसवाल बीजेपी के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य समुदाय से आते हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 1st Apr 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india