भाजपा नेता की हत्या के विरोध में भाजपा का 'बंगाल बंद'

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर, (वीएनआई) पश्चिम बंगाल में भाजपा पार्षद की हत्या के बाद बने तनावपूर्ण माहौल के बीच भाजपा ने इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल में आज 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव संजय सिंह ने बताया कि हमने पार्षद की हत्या के विरोध में आज 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। वहीं भाजपा के पश्चिम बंगाल सेंट्रल ऑब्जर्वर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि तितरगढ़ पुलिस स्टेशन के सामने भाजपा के कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की हत्या की गई है। इस मामले की सीबीआई से जांच करानी चाहिए।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने रविवार को भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 1st Apr 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india