अमित शाह ने कहा एमजे अकबर पर लगे आरोपों की होगी जांच

By Shobhna Jain | Posted on 13th Oct 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर, (वीएनआई) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने #MeToo कैंपेन से विवादों में घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों की जाँच की बात कही। 

गौरतलब है देश में चल रहे #MeToo कैंपेन के बाद विवादों में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। अमित शाह ने कहा है कि एमजे अकबर पर लगने वाले आरोपों की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक एमजे अकबर पर 4 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीते शुक्रवार को एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर बोलते हुए  कहा कि, देखना पड़ेगा कि यह सच है या गलत। हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं। आप मेरा नाम भी इस्तेमाल करते हुए कुछ भी लिख सकते हैं। हालांकि उन्होंने जांच की बात पर यह कहा, इस पर जरूर सोचेंगे। यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर पर बीजेपी के शीर्ष नेता का ओर से यह पहली प्रतिक्रिया है। अमित शाह ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अविश्वसनीय आरोप लगाए जा सकते हैं। लेकिन उनके इस बयान ने भाजपा में एक बहस शुरू करने का काम जरूर किया है। शाह ने साफ किया है कि एमजे अकबर पर लगे आरोपों के बाद एक नकारात्मक संदेश जा रहा है और पार्टी इसे लेकर चिंतित है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
ई-वॉलेट

Posted on 29th Nov 2016

अज्ञात
Posted on 4th Aug 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india