प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी की जयंती पर याद किया

By Shobhna Jain | Posted on 20th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 अगस्त (वीएनआई)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 74वीं जयंती पर याद किया और देश को दिए उनके योगदान का उल्लेख किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं और देश को दिए उनके योगदान का स्मरण करते हैं।

राजीव गांधी की पत्नी एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे एवं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार की सुबह राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 9th Mar 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india