नीतीश और लालू ने जयललिता के निधन पर जताया शोक

By Shobhna Jain | Posted on 6th Dec 2016 | राजनीति
altimg
पटना, 6 दिसंबर (वीएनआई)| बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री ज़े जयललिता के निधन पर दुख जताया है। जयललिता के निधन पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। नीतीश कुमार ने जयललिता के निधन को दुखद बताते हुए कहा, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी का निधन दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित। राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया। लालू ने ट्वीट कर कहा, देश को उनके जैसे गरीबों के हक के लिए लड़ने वाली मजबूत नेता की कमी खलेगी। 'अम्मा' एक लोकप्रिय, निर्भीक और मजबूत नेता थीं। वहीं बिहार के कई अन्य पार्टी के नेताओं ने भी जयललिता के निधन पर शोक जताया है। गौरतलब है तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता का बीते सोमवार रात को निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 19th Nov 2017

Today in history
Posted on 5th Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india