कमलनाथ मप्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने

By Shobhna Jain | Posted on 26th Apr 2018 | राजनीति
altimg

भोपाल, 26 अप्रैल (वीएनआई)| कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी की कमान सौंपी  है। साथ ही उनके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत की ओर से जारी विज्ञप्ति में वर्तमान अध्यक्ष अरुण यादव के स्थान पर कमलनाथ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चार अन्य नेताओं को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्षों में बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं। राज्य की राजनीति में लंबे अरसे से बदलाव की चर्चाएं जोरो पर थीं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th Apr 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india