नई दिल्ली 24 अप्रैल (वीएनआई )गूगल ने एक बार फिर एक नया और इंटरएक्टिव डूडल अनोखे और रचनात्मक अंदाज़ में आकाशीय घटनाओं को मनाने की परंपरा को निभाया है। इस बार गूगल डूडल के ज़रिए '‘राइज ऑफ द हाफ मून अप्रैल’ हाफ मून अप्रैल' यानी अप्रैल के आख़िरी अर्धचंद्र को एक इंटरएक्टिव कार्ड गेम के रूप में पेश किया गया है।इस बार कंपनी ने न सिर्फ चांद की खूबसूरती को दिखाया है बल्कि इसके साथ एक मजेदार कार्ड-बेस्ड खेल भी पेश किया है जहां आप चांद के अलग-अलग चरणों के बारे में जान सकते हैं और इस कार्ड वाली गेम से जश्न का हिस्सा बन सकते हैं।
इस खास डूडल गेम का नाम है "राइज़ ऑफ द हाफ मून अप्रैल", जिसमें खिलाड़ी चंद्रमा के विभिन्न चरणों को जोड़ते हुए 3x3 ग्रिड पर कार्ड्स मिलाते हैं। इस खेल में तीन स्तर होते हैं, जो धीरे-धीरे कठिन होते जाते हैं। जैसे-जैसे खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं, उन्हें चंद्र चक्र (लूनर साइकल) की जानकारी भी मिलती है — यानी खेल के साथ-साथ ज्ञान भी।
खास बात यह है कि खेल खत्म करने पर खिलाड़ियों को स्पेशल वाइल्डकार्ड्स मिलते हैं, जो इस चाँदनी सफ़र में रोमांच और उत्साह बढ़ा देते हैं।
यह डूडल उस समय आया है जब 'पिंक मून' — यानी गुलाबी जंगली फूलों के खिलने के मौसम में दिखाई देने वाला पूर्ण चंद्र — भी हमारे आकाश में चमक रहा है।
खेल का मकसद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि चाँद की कलाओं को दिलचस्प ढंग से समझाना भी है।
गूगल केअनुसार यह 'हाफ मून' कार्ड गेम हर अर्धचंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा, और हर महीने इसका नया संस्करण आएगा।
गौरतलब है कि यह ‘हाफ मून’ फेज तब आता है जब मून, धरती और सूरज के बीच ऐसी पोजीशन में होता है कि उसका सिर्फ आधा हिस्सा ही पृथ्वी से दिखाई देता है। यह फेज अमावस्या और पूर्णिमा के बीच आता है और हर महीने लगभग दो दिनों तक साफ देखा जा सकता है।अगर वैज्ञानिकों की भा्षा मे कहें तो ्यह क्वार्टर मून होता है, क्योंकि असल में उस समय चंद्रमा का सिर्फ़ एक-चौथाई हिस्सा ही प्रकाशित होता है, लेकिन हमें आधा दिखाई देता है।
पहले क्वार्टर मून के बाद चंद्रमा 'वैक्सिंग गिबस' यानी बढ़ती रोशनी के चरण में चला जाता है, और फिर पूर्णिमा आती है। वहीं अंतिम क्वार्टर के बाद चंद्रमा 'वेनिंग गिबस' यानी घटती रोशनी की ओर बढ़ता है और अंततः 'न्यू मून' यानी अमावस्या में बदल जाता है।
अगर अभी तक आप गूगल पर नही गये तो गूगल पर जाएँ, उस चमकते डूडल पर क्लिक ज़रूर करें — चाँद को समझना अब खेल-खेल में इतना आसान और मज़ेदार हो गया है!
No comments found. Be a first comment here!