राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा, रेलवे यातायात पर पड़ा असर

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jan 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 16 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। आज का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत और दृश्यता 800 मीटर रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। एक दिन पहले रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली पहुंचने वाली 17 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि छह के समय में परिवर्तन किया गया है और दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Mar 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india