उप्र मे अगले सप्ताह से बढेगी ठंड

By Shobhna Jain | Posted on 1st Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 1 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में कोहरे का असर रहा। सुबह के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले कुछ दिनों के भीतर तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में हल्की धुंध और सुबह कोहरे का असर रहेगा। दिन के तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वायुमंडल में विक्षोभ का असर कम होने से अब बारिश के आसार नही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोररखपुर का 21 डिग्री, वाराणसी का 20 डिग्री और इलाहाबाद का 21़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 22nd Sep 2014

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india