उप्र में कोहरे का प्रकोप, चार जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद

By Shobhna Jain | Posted on 30th Dec 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 30 दिसम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड बढ़ने की वजह से आठवीं तक के सभी स्कूलों को चार जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। दिन में हल्की हवाओं के चलने से ठिठुरन का अहसास होगा। शुक्रवार को रात के तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की कमी दर्ज की गई।  मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। 

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, कानपुर का 5.8 डिग्री, बनारस का 6 डिग्री, इलाहाबाद का 10 डिग्री और झांसी का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, ठंड के चलते लखनऊ में सभी स्कूलों को चार जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सभी बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी किया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 21st Sep 2014

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india