सेंसेक्स में 1300 अंक की भारी गिरावट

By Shobhna Jain | Posted on 19th Apr 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 अप्रैल, (वीएनआई) सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार की गिरावट लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह शेयर बाजार करीब 900 अंक की गिरावट के साथ खुला था। लेकिन 15 मिनट के अंदर ही इसमें भारी गिरावट आ गई। सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास सेंसेक्स 1305.82 अंक की गिरावट के साथ 47526.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 376.90 अंक की गिरावट के साथ 14241.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
 
इससे पहले आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 891.22 अंक की गिरावट के साथ 47940.81 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 311.30 अंक की गिरावट के साथ 14306.60 अंक के स्तर पर खुला। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,313 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 336 शेयर तेजी के साथ और 873 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 104 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 16th Nov 2022

इतिहासकार
Posted on 8th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india