कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी बढत की ओर

By Shobhna Jain | Posted on 11th Mar 2017 | राजनीति
altimg
चंडीगढ़, 11 मार्च (वीएनआई) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना मे कांग्रेस भारी बढत प्राप्त करती नज़र् आ रही है, कांग्रेस ने 101 विधानसभा सीटों में से 56 पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस पहले नंबर पर है जबकि अकाली दल गठबंधन दूसरे स्थान पर आ गया है आम आदमी पार्टी (आप) 21 सीटों पर आगे है, जबकि शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने 24 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होने के आसार जताए गए थे लेकिन नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में नहीं आए हैं. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89) ने लंबी सीट पर बढ़त बना ली है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) और जरनैल सिंह (आम आदमी पार्टी) से आगे हैं। उनके बेटे व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल हालांकि जलालाबाद सीट से आप नेता भगवंत सिंह के मुकाबले पीछे चल रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपनी पारंपरिक पटियाला शहरी सीट से हालांकि आगे चल रहे हैं। इस सीट पर अकाली दल के जे.जे.सिंह पीछे हैं, जो सेना के पूर्व प्रमुख और गोवा के पूर्व राज्यपाल हैं। गौरतलब है कि राज्य में 4 फरवरी को वोटिंग हुई थी.राज्य में 117 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 59 सीटों पर जीत दर्ज करने की जरूरत है। ्हुनाव मे कुल 1145 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें 81 महिलाएं भी हैं। . करीब 76.69 फीसदी वोटिंग हुई थी. राज्य के 1.98 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. ुल्लेखनीय है कि अमृतसर संसदीय सीट अमरिंदर सिंह द्वारा नवंबर 2016 में रिक्त की गई थी। इसके लिए उपचुनाव विधानसभा चुनावों के साथ हुए।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 24th Nov 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india