प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 15th Nov 2020 | देश
altimg
रांची, 15 नवंबर, (वीएनआई) झारखंड के आज 20 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। वहीं बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्होंने याद किया। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ट्वीट कर लिखा, 'झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती पर ट्वीट करते हुए लिखा, भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
 
गौरतलब है कि, 15 नवंबर 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी, इसे बिहार से अलग करके नया राज्य बनाया गया था। आज झारखंड अपना 20वां स्थापना दिवास मना रहा है। झारखंड में स्थापना दिवस के मौके पर हर साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india