प्रधानमंत्री मोदी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर एक समिती की अध्यक्षता करेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 6th Mar 2021 | देश
altimg
नई दिल्ली, 06 मार्च, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव नाम का यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले शुरू होगा और 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।
 
संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस समिति में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के निर्माण के लिए नीति निर्देश और दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। भारत सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को बड़ी धूमधाम से मनाने का फैसला किया है, जिसके लिए कई सारे इवेंट्स, प्रदर्शनियों, रैलियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी गुजरात में 12 मार्च को दांडी मार्च की 91वीं वर्षगांठ भी मनाएंगे।
 
गौरतलब है  इस पैनल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद बोबड़े, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, योग गुरु बाबा रामदेव, राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता समेत विभिन्न क्षेत्रों की 259 जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india