सोनिया गाँधी को मनमोहन और कांग्रेस नेताओं ने जन्मदिन की दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 9th Dec 2016 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (वीएनआई)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने आज उन्हें बधाई दी और उनके लंबे जीवन की कामना की। सोनिया गांधी वर्ष 1998 से ही कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वह पार्टी में सबसे अधिक समय तक सेवारत अध्यक्ष हैं। मनमोहन, सोनिया के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके अलावा, मोती लाल वोरा, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, पी. चिदंबरम, जनार्दन द्विवेदी, कमलनाथ, अंबिका सोनी, ए.के. एंटनी, मुकुल वासनिक सहित पार्टी के कई बड़े नेता सोनिया को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे। वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दें और हमेशा खुश रखें।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india