प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत में लोकतंत्र लोगों के संस्कारों में है

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jun 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 09 जून, (वीएनआई) अपने दूसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे के दूसरे पड़ाव में एक दिन की यात्रा और श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलंबो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारत में लोकतंत्र लोगों के संस्कारों में है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को सम्बोधित करते हुए दुनिया में भारत की छवि बदलने का श्रेय दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले भारतीयों को दिया। उन्होंने कहा कि अब भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदला है। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र लोगों के संस्कारों में है। उन्होंने कहा, आप सब यहां पर अपने आचार से, विचार से, व्यवहार से भारत की जो उत्तम छवि है, उसे यहां स्थापित करने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। भारत का गौरव बढ़ाने में विश्व में फैले हुए भारतीयों ने बड़ी भूमिका निभाई है। दुनिया के किसी भी देश में भारतीयों के प्रति शिकायत होगी, ऐसी कोई घटना हमारे सामने अबतक नहीं आई है। 5 साल में मैंने कई देशों के दौर किए और हर देश में मुझसे भारतीयों के व्यवहार और संस्कार का गौरवपूर्वक उल्लेख किया गया है।...भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदला है।' 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india