उप्र में दलित छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला, दुष्कर्म की आशंका

By Shobhna Jain | Posted on 27th Sep 2017 | देश
altimg

बांदा, 27 सितम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालय के गायत्री नगर में आज शाम एक दलित छात्रा का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। छात्रा के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद ग्लानिवश आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। 

शहर कोतवाल डी पी तिवारी ने आज शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद बुधवार को बताया कि गायत्री नगर मोहल्ले की एक स्नातक छात्रा का शव सोमवार की शाम खाली घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय मृतका के अलावा घर में कोई नहीं था। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है, जिसे परिजन खुद का नहीं बता रहे। बरामद फोन की कॉल डिटेल की छानबीन की जा रही है। 

उधर, मृतका के भाई लक्ष्मी का कहना है कि उनके मां-बाप गांव में रहते हैं। वह अपनी पत्नी और बहन के साथ बांदा में रह रहा है। घटना के समय घर में बहन अकेली थी। खाली घर पाकर किसी ने बहन के साथ दुष्कर्म या छेड़खानी की होगी, इसी ग्लानिवश उसने आत्महत्या कर ली होगी। शव के पास पड़ा फोन किसी बाहरी व्यक्ति का है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th Mar 2021

Today in history
Posted on 13th Feb 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india