प्रधानमंत्री मोदी ने महोबा में 'अर्जुन सहायक परियोजना' का किया उद्घाटन

By Shobhna Jain | Posted on 19th Nov 2021 | देश
altimg
महोबा, 19 नवंबर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह प्रकाश पर्व के उत्सव पर किसानो को तोहफा देते हुए तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला करने के बाद महोबा, हमीरपुर, बांदा व ललितपुर में 3,240 करोड़ रुपए की अर्जुन सहायक परियोजना का उद्घाटन किया। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। इस समय हम देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातिय साथियों के योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव सप्ताह भी मना रहे हैं। उन्होंने देश और दुनिया के लोगों को गुरु पर्व की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है।
 
गौरतलब है प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना, मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india