प्रधानमंत्री मोदी ने 72वें संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बधाई दी

By Shobhna Jain | Posted on 24th Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (वीएनआई)| 72वें संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज बधाई दी। मोदी ने साथ ही अपने बधाई संदेश में विश्व में शांति के प्रसार के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की सराहना भी की। वर्ष 1948 से प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बधाई। हम विश्व में शांति के प्रसार के प्रयासों के लिए और अपने मार्गदर्शन में की गई व्यापक पहलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना करते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि "भारत को दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न पहलों में अपने दृढ़ समर्थन और सक्रिय भागीदारी पर गर्व है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन

Posted on 21st Jun 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india