देश में बीते 24 घंटों में 1.79 लाख नए कोरोना के मामले, 46,569 लोग हुए ठीक

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jan 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 10 जनवरी, (वीएनआई) देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच तेजी से बढ़ते मामले के कारण पिछले 24 घंटो में 1.79 लाख नए मामले सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 46,569 लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं एक दिन में 146 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। कुल सक्रीय मामलो की संख्या 7 लाख 23 हजार 619 है। जबकि कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 83 हजार 936 लोगों की मौत हो चुकी है। वही कोविड-19 के कुल मामले 3,57,07,727 है। वहीं कुल रिकवरी केस 3,45,00,172 है। देश में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,51,94,05,951 है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india