पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार नियुक्त किए गए चुनाव आयुक्त

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Aug 2020 | देश
altimg
नई दिल्ली, 22 अगस्त, (वीएनआई) पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अशोक लवासा की जगह लेंगे। 
 
विधि मंत्रालय ने शुक्रवार रात को अधिसूचना जारी करके जानकारी देते हुए कहा, राष्ट्रपति चुनाव आयुक्त के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति से खुश हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति उसी समय से प्रभावी होगी जब अशोक लवासा का इस्तीफा प्रभावी होगा राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं उन्होंने पिछले साल जुलाई महीने में वित्त सचिव का कार्यभार संभाला था और इस साल मार्च तक इस पद पर थे।
 
गौरतलब है अशोक लवासा ने 18 अगस्त को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयुक्त के पद से अशोक लवासा का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया था। अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
विचार

Posted on 14th Jan 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india