राजधानी दिल्ली में आज जारी रहेगी बारिश

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में रात भर हुई बारिश आज सुबह भी जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिन में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश के बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का समान्य तापमान है।

भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, दिन में आमतौर पर बदली छाई रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में कुल 77.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी रहा। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india