राजधानी दिल्ली में निकली धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 18th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में सुबह धूपभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर रही जबकि आद्र्रता 93 फीसदी रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आसमान साफ रहेगा। आज सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धुंध छाई रही। राजधानी का आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Top 12 Cricket Stadiums in the World
Posted on 10th Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india