चिदंबरम ने अफ्सपा में संशोधन को लेकर बीजेपी से किया सवाल

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 03 अप्रैल, (वीएनआई) अफ्सपा कानून को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी करार देने पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर भाजपा से ही सवाल किया है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर बीजेपी से ही सवाल पूछते हुए लिखा है कि यदि अफ्सप में संशोधन करना राष्ट्रविरोधी है तो सरकार ने आज अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों से अधिनियम को क्यों वापस ले लिया? इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि 2015 में त्रिपुरा से भी वापस लिया गया था। इसके अलावा मेघालय से भी साल 2018 में इसे क्यों वापस लिया गया? गौरतलब है कांग्रेस की ओर से बीते मंगलवार को जारी घोषणा पत्र में सत्ता आने के अफ्सपा कानून को संसोधित करने की बात कही गई है। वहीं घोषणा पत्र जारी होने के कुछ ही देर बाद भाजपा ने कांग्रेस के वादे को राष्ट्रविरोधी करार देने लगा है। गौरतलब है कि अफ्सपा को साल 1958 में संसद में पास किया गया था। इसके बाद 11 सितंबर, 1958 को इसके लागू किया गया। इसका उपयोग ज्यादातर उन इलाकों में किया गया है जो अशांत क्षेत्र माने जाते थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 14th Nov 2018

altimg
Today in history

Posted on 23rd May 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india