राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 10th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 10 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंधभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दृश्यता 400 मीटर रही। सुबह 8.30 बजे आद्र्ता का स्तर 93 फीसदी दर्ज हुआ। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, कई जगहों पर हल्की धुंध रही। आगे भी आसमान साफ रहेगा। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (डायल) के मुताबिक, उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india