नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

By Shobhna Jain | Posted on 15th Feb 2018 | देश
altimg

जम्मू, 15 फरवरी (वीएनआई)| सेना ने आज जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। 

सेना के सर्तक जवानों ने आजबालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। सूत्रों के अनुसार,सैनिकों ने गोलीबारी की और घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के समूह को वापस पाकिस्तानी सीमा में भागने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। सूत्रों ने कहा, शाम करीब सात बजे छोटे व स्वचालित हथियारों और मोटार्र के इस्तेमाल से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय पक्ष ने भी इसका दृढ़ता से करारा जवाब दिया। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

क्लासिक
Posted on 22nd Apr 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india