राजधानी दिल्ली में आज सुबह गर्म

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 4 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह गर्म रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं और दिन में बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 59 प्रतिशत रहा। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india