प्रियंका गाँधी ने कहा भाजपा अपने झंडे लगा ले, बसें चलने दे

By Shobhna Jain | Posted on 20th May 2020 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 20 मई, (वीएनआई) देश में जारी लॉकडाउन कि वजह से फंसे प्रवासी मजदूरों को अन्य राज्यों से उत्तरप्रदेश पहुँचाने के लिए जारी बसों कि राजनीती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने आज जवाब देते हुए कहा कि भाजपा अपना झंडा लगा ले, लेकिन बसे चलने दे। 

प्रियंका गाँधी ने कहा कि हम लोगों की मदद करना चाहते हैं, इसमें राजनीति ना ढूंढें। वहीँ प्रियंका गांधी आगे बसों की लिस्ट में बाइक और टेम्पो के नंबर होने पर कहा कि अगर ऐसे कुछ नंबर हैं भी हम नए नंबर देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें क्रेडिट नहीं चाहिए, आप परमिशन दीजिए। आप बसों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा लीजिए।

प्रियंका ने कहा जितना समय हमने पिछले 24 घंटे में राजनीतिक उलझनों में गंवाया, उतने में हम 92 हजार लोंगों को घर भेज सकते थे। प्रवासी मजदूरों पर राजनीति ठीक नहीं है। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी से कहना चाहती हूं कि हमारी 500 बसें चार बजे तक खड़ी हैं। हो सके तो उन्हें मंजूरी दें, जिससे प्रवासी मजदूर अपने घर जा सकें। 4 बजे के बाद हम उसी तरह से बसें हटा लेंगे, जैसे पहले भी हटा चुके हैं। उन्होंने कहा यह राजनीति करने का वक्त नहीं है। बहुत ही स्पष्ट हूं कि हर राजनीतिक दल अपने राजनीतिक परहेजों को दूर करते हुए सकारात्मक भाव से, सेवा भाव से लोगों की मदद में शामिल हों।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन : manekshaw

Posted on 3rd Apr 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india